फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple's killers remain elusive for second day

Sonebhadra News: दंपती के हत्यारे दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 11 Aug 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Couple's killers remain elusive for second day
नगर के राजपैलेस के पास एक कमरे में शनिवार की रात में हुई दंपती की हत्या करने वालों का दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं मिला। दिल दहला देने वाली घटना को 36 घंटे बीत गए हैं। मगर पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात में रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक-राज पैलेस के पास अपने मकान में सो रहे व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी मंजू देवी (42) की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी धर्मेंद्र की पिस्टल, पैसे और ब्याज पर बांटे गए पैसे के हिसाब का रजिस्टर भी उठा ले गए हैं। तो वहीं कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उठा ले गए हैं। डीआईजी और एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली, कस्बा चौकी, सर्विलांस, एसओजी, अपराध शाखा सहित कुल सात टीमें हत्या का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां अलग-अलग टीमों ने दिनभर ब्रह्मनगर की पहली गली से लेकर छठी गली तक जगह-जगह दुकानों या आवासीय परिसरों में लगे कैमरों को खंगाला। तो कुछ संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
सूद के पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका भी जाहिर की जा रही है। हालांकि पुलिस आरोपियों तक अभी नहीं पहुंच सकी है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

रात दस के बाद नहीं खोलते थे दरवाजा
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि धर्मेंद्र पहले ब्रह्मनगर दूसरी गली स्थित अपने मकान में ही रहते थे। करीब डेढ़ माह पूर्व पुराने बस स्टैंड के पास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में छोटी-मोटी चोरी हुई थी। जिसके बाद से वो दुकान के ऊपर बने कमरे में सोने लगे। हालांकि रात के दस बजे के बाद वो खास लोगों के अलावा किसी के आने पर दरवाजा नहीं खोलते थे। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले रात में अज्ञात लोग बिल्डिंग मैटेरियल से संबंधित सामान लेने के लिए दुकान पर आए थे। तब भी उन्होंने रात में सामान देने में असमर्थता जाहिर की थी। ऐसे में घटना वाले दिन किसी बेहद करीबी के कहने पर ही रात में दरवाजा खुला होगा।


बेटे के नाम ली थी जमीन
व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार कुछ सालों में ही कामयाबी की बुलदिंयों को छुआ था। इसमें व्याज पर पैसे बांटने के व्यवसाय का भी काफी रोज था। उन्होने कुछ ही सालों के भीतर ग्रामीण इलाकों में खेत लिए थे। बढ़ते व्यवसाय के कारण वो इस धंधे से जुड़ेे अन्य लोगों के निगाह में भी खटकने लगे थे। अभी कुछ दिनों पूर्व ही उन्होने लाखों रुपये खर्च कर कम्हारी में बेटे के नाम से एक प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed