{"_id":"62279acd72f29054cb68406c","slug":"counting-of-votes-will-be-done-on-56-tables-trends-will-start-coming-from-10-o-clock-sonbhadra-news-vns642311090","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 टेबल पर होगी मतगणना, दस बजे से आने लगेंगे रूझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 टेबल पर होगी मतगणना, दस बजे से आने लगेंगे रूझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। सोमवार को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद मतगणना की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। दस मार्च को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार कुल 56 टेबल लगाए गए हैं। हर क्षेत्र में 14-14 टेबल होंगे। एक अतिरिक्त टेबल आरओ और प्रेक्षक के लिए होगा। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। माना जा रहा है कि दस बजे से रुझान आने लगेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतगणना कार्य को लेकर जानकारी दी गई। इसमें साफ किया गया कि काउंटिंग यानी मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इससे पहले काउंटिंग एजेंट को मतगणना केंद्र पर पहुंचना होगा, लेकिन उन्हें मोबाइल लेकर जाने की मनाही होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट गिने जाएंगे। इस दौरान परिसर के 200 मीटर दायरे में वाहन लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कालेज के बाहर परिसर में वाहनों के पार्किंग का इंतजाम होगा। जिला विकास अधिकारी रामबाबू तिवारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल विधानसभा की गिनती दो-दो कमरों में की जाएगी। प्रत्येक कमरे में सात-सात टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के दौरान हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेगा। इसके साथ ही प्रत्याशी की तरफ से नियुक्त एजेंट को रहने की अनुमति दी जाएगी। जिले की सभी चार विधानसभाओं सीटों के वोटों की गिनती के लिए कुल 56 टेबल लगाई गई हैं। इसके साथ ही आठ आरओ टेबल की व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट और सर्विस पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर होगी।
नहीं ले जाएंगे मोबाइल, खैनी और माचिस
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के अनुसार मतगणना के दौरान कोई भी पार्टी कार्यकर्ता या प्रत्याशी मोबाइल सहित कोई दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रख सकेंगे। आरओ टेबल पर कैलकुलेटर की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पार्टी एजेंटों को कैलकुलेटर लाने की अनुमति होगी। मतगणना के दौरान एजेंटों को अपनी टेबल छोड़कर इधर-उधर टहलने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही वोटों के मिलान के लिए रेंडमली पांच वीवीपैट मशीनों का चयन किया जाएगा। इनकी पर्चियों का मिलान ईवीएम के वोटों से करवाया जाएगा। यह काम मतगणना समाप्त होने के बाद किया जाएगा। माचिक समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
मतगणना की दी जाएगी ट्रेनिंग
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मतगणना कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। डीडीओ रामबाबू तिवारी ने बताया आयोग के निर्देशानुसार कर्मियों को वोटों की गिनती देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दस मार्च की सुबह छह बजे तक मतगणना में लगे कर्मियों को मतगणनास्थल पर पहुंचना होगा। आठ बजे तक से गिनती शुरू होगी। इसके पूर्व ईवीएम टेबलों पर पहुंच जाएगी।