{"_id":"5e1f5dbd8ebc3e4b3e3e82eb","slug":"counting-in-sonbhadra-today-victory-procession-halted-sonbhadra-news-vns50539643","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, विजय जुलूस पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, विजय जुलूस पर रोक
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में चोपन नगर पंचायत उप चुनाव के मतगणना स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम यमु?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन और रेणुकूट में चेयरमैन के रिक्त पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी। सदर तहसील में चोपन और दुद्धी में रेणुकूट नगर पंचायत में पड़े मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह ने सदर तहसील में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम एस. राजलिंगम ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चेतावनी दी कि विजय जुलूस निकाले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चोपन नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए सात और रेणुकूट में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को सुबह ही तहसीलों में मतों की गिनती करने के लिए बैरिकेडिंग, टेबल आदि लगाने कार्य शुरू हो गया था। स्ट्रांग रूम के बाहर आधुनिक असलहों से लैश जवानों को तैनात किया गया है। मतगणना स्थलों पर माचिस समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक रहेगी। पुलिस के अधिकारियों ने प्रवेश द्वार पर तैनात जवानों को प्रत्याशियों एवं एजेंटों की तलाशी लेकर अंदर जाने देने का निर्देश दिया है।
सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पांच टेबलों पर मतगणना होगी। चार टेबल पर दो राउंड एवं एक टेबल पर तीन राउंड में मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणनाकर्मी तैनात रहेंगे। इनके अलावा एक एआरओ भी होंगे। वहीं दुद्धी एसडीएम सुशील यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। उधर, उम्मीदवार भी एजेंट बनाने और समर्थकों के साथ बैठने आदि की व्यवस्था में जुटे रहे। ताकि मतगणना के दौरान समर्थकों की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके।

राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में चोपन नगर पंचायत उप चुनाव के मतगणना की तैयारी कराते एसडीएम यमुनाधर च?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में चोपन नगर पंचायत उप चुनाव के मतगणना की तैयारी में लगा बैरकेटिंग।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन