{"_id":"5f4fd4868ebc3e53ab7cf9ae","slug":"counseling-date-announced-for-admission-process-in-obra-pg-college-sonbhadra-news-vns544950223","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर काउंसलिंग की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर काउंसलिंग की तिथि घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सत्र 2020-21 में बी.काम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन किये हुए छात्र छात्राएं जो अनारक्षित वर्ग से है उनकी काउंसिलिंग चार सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। वहीँ बी.काम प्रथम वर्ष के आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग पांच सितंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। बीएससी प्रथम वर्ष के जीव विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग नौ सितंबर को एवं बीएससी प्रथम वर्ष के गणित वर्ग के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग 10 सितंबर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।
इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी व सीसी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति लाना आवश्यक होगा। वहीँ आरक्षित वर्ग से हैं तो नवीनतम जाति प्रमाण पत्र, सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर अभ्यर्थी के लिए ईडब्लूएस प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अधिभार के लिए प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं समस्त प्रमाणपत्रों की फ़ोटो कॉपी लाना अनिवार्य हैं। साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को मास्क पहनना व सैनिटाइजर के साथ सोसल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है।