फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Councilors sitting on strike, demand to seize financial powers of Chairman

Sonebhadra News: धरने पर बैठे सभासद, चेयरमैन के वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Councilors sitting on strike, demand to seize financial powers of Chairman
ओबरा। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष का वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को 11 सभासद राकेश मिश्रा की अगुवाई में ईओ कक्ष में धरने पर बैठ गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सभासद एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि 13 जून 2023 के बाद किये गए भुगतान की सूचना मांगने पर इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि नगर पंचायत ओबरा में मनमाने ढंग से भुगतान और बिना आवश्यकता के काम कराए जा रहे हैं। वार्डों में आवश्यक कार्य हो रहे। चुनाव की आचार संहिता के बीच में बिना बजट पास कराए भुगतान कर दिया गया है। इन सभी पहलुओं की जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक नगर पंचायत अध्यक्ष का वित्तीय पावर सीज किया जाए। धरने के समर्थन में सभासद नीलम राव, निर्मला देवी, संजय कुमार कनौजिया, राजू साहनी, मधु देवी शुक्ला, राकेश कुमार, राकेश कुमार मिश्रा, अजीत कनौजिया, आशा देवी, अरशद हुसैन, ज्ञानमती सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed