फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Councilors sitting on strike against municipal administration

नगर पालिका प्रशासन के खिला हड़ताल पर बैठे सभासद

Wed, 24 Feb 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Councilors sitting on strike against municipal administration
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठे सभासद। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज प्रशासन के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नगर पालिका परिसर में सभासदों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने नौ सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सभासदों ने बताया कि बीते एक साल से बोर्ड की बैठक नहीं कराई गई। द्वितीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट बोर्ड से स्वीकृत कराए बिना कार्य कराया जा रहा है। बोर्ड की बैठकों में कई बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है कि अति आवश्यक काम कोटेशन से कराया जाए। वह कोटेशन के कार्य दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएं लेकिन प्रस्ताव के बाद भी बिना समाचार पत्रों में कोटेशन प्रकाशित कराए व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए मनमाने ढंग से कई कार्य कराए गए हैं। कहा कि कोविड-19 काल में व्यक्तिगत लाभ के लिए मनमाने ढंग से खरीद कर लाखों का घोटाला किया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। कई बार चर्चा के बाद भी जलनिकासी व्यवस्था अभी तक नहीं कराई गई। सभासदों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करेंगे। हड़ताल में अनीता देवी, अजय भारती, विक्रम, श्यामा देवी, बंदना, तौकीर खान, रेनू, उर्मिला, राजेश कुमार, संध्या, माया देवी, आकाश कुमार, संतोष कुमार, आनंद चौरसिय्रा, विनोद कुमार, कामरान उल्ला खां, अभिषेक गुप्ता, अशरफ, धर्मराज जैन, अरुण कुमार ,महताब आलम, इरफान उल्लाह खां, दानिश खान, गप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed