फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cosmetics for women rallied

प्रसाधन के लिए महिलाएं लामबंद

Tue, 31 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 31 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cosmetics for women rallied
राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
महिला प्रसाधन की मांग को लेकर मंगलवार को सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में महिलाएं लामबंद होकर राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि तीन माह से निर्मित महिला प्रसाधन आया हुआ है और पानी टंकी के पास रखे-रखे खराब हो रहा है। यह नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के साथ ही प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कुचक्र है।
विज्ञापन


सपा नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन को महिला प्रसाधन सार्वजनिक स्थलों पर रखवाने के लिए बजट दिया है। बावजूद इसके करीब तीन माह से महिला प्रसाधन की खरीददारी करके उसे लगवाने के बजाय पानी टंकी पर रखा गया है। रखे-रखे प्रसाधन खराब होता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नपा अध्यक्ष जानबूझकर महिला प्रसाधन को नहीं लगवा रहे हैं। कहा कि कई बार नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर  महिला प्रसाधन की मांग की गई, लेकिन उसे अनसुना कर          दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि का कहना है कि नगर में गंदगी का अंबार है। बावजूद इसके नपा प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष त्रिपाठी, मोती कोल, गंगा सोनकर, मनीष कनौजिया, सुन्ना भाई, अरविंद, जय प्रकाश, राकेश, अजीत, कल्याणी, मीना, ऊषा, निर्मला शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed