{"_id":"5f302a358ebc3eabee14ffca","slug":"corona-sonbhadra-news-vns540604411","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 और मिले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुलिसकर्मी, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 और मिले पाजिटिव
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर में कोरोना मरीज मिलने पर तीसरे दिन भी रहा सील।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। जिले में राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी, डीआईओएस कार्यालय के एक अधिकारी व दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 51 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 869 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। अब तक संक्रमित मिले लोगों में 566 ठीक हो चुके हैं। इसमें से 26 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 303 हो गए हैं। उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1334 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1290 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 51 पाजिटिव और 1239 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक 29843 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 29163 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें से 1290 लोगों की रिपोर्ट रविवार को आई। जिसमें 51 पाजिटिव और 1290 निगेटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि 680 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक पाजिटिव मिले 869 लोगों में 566 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 26 लोग रविवार को स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस जिले में 303 हो गए हैं। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराने के साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर में उपलब्ध कराने को कहा गया है। उधर, डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिलने पर कार्यालय पर 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय में तैनात सभी कर्मियों की एंटीजेन जांच हुई।जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।