{"_id":"61df17e5d0981009886fde42","slug":"corona-outbreak-is-not-stopping-49-new-patients-found-sonbhadra-news-vns633222089","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 49 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 49 नए मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को भी 49 नए संक्रमित मरीज मिले है। संक्रमितों में तीन वर्ष का बच्चा भी शामिल है। सबसे ज्यादा मरीज म्योरपुर ब्लॉक में मिल रहे हैं। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना से संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक इसी ब्लॉक में है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को जिले में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 33 मरीज म्योरपुर ब्लॉक के है। दुद्धी ब्लॉक में एक, बभनी में दो, चोपन में नौ और राबर्ट्सगंज ब्लॉक में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक तीन वर्ष का बच्चा भी शामिल है। जो अब तक का सबसे कम उम्र का संक्रमित मरीज है। इसके साथ ही एक 13 वर्ष की लड़की और 15 वर्ष का लड़का जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 239 हो गई है। म्योरपुर ब्लॉक में अकेले 200 से अधिक केस हो चुके है। इस ब्लॉक में औद्योगिक इकाइयां होने तथा वहां विभिन्न क्षेत्रों से काम करने आने वालों की संख्या अधिक है। इस नाते भी इस क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण देश के अन्य प्रदेशों की तरह तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सिंह ठाकुर का कहना है कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कोविड जांच कराई जा रही है। साथ ही लोगों को मास्क पहनकर घर से निकले और सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहने के लिए कहा जा रहा है।