फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infected two people dead 27 more found positive

कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत, 27 और मिले पाजिटिव

Tue, 27 Oct 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corona infected two people dead 27 more found positive
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई है। पहले मरीज ने घर से जिला अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर लेबल -1 और दूसरे ने कोविड केयर सेंटर से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। जबकि चौबीस घंटे में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी सहित 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 3644 हो गई है। 31 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 3389 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 202 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1981 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1342 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 27 पाजिटिव और 1315 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 151167 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 149610 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3644 पाजिटिव और 145966 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1557 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 27 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 202 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 20 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed