फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infected six dead, 278 new cases found

कोरोना संक्रमित छह की मौत, 278 नए केस मिले

Wed, 21 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corona infected six dead, 278 new cases found
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही रिकवरी दर कुछ न कुछ गिरती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट में पता चला कि बीते 24 घंटे के भीतर छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 278 नए केस मिले। 94 लोग स्वस्थ होकर घर गए। इससे रिकवरी दर 66.96 फीसदी हो गई। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 8914 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 5969 लोग स्वस्थ हुए हैं। यानी 66.96 फीसदी ठीक हुए हैं और 2836 सक्रिय केस है। यानी इनकी दर 31.82 फीसदी है। पिछले 15 दिन में मिले संक्रमितों की संख्या पर गौर करें तो 2952 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 109 हो चुकी है। एल-टू अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग लगा हुआ है। जिले के करीब दो हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक चार लाख 27 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed