फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona found six infected, one died, 68 recovered

कोरोना के मिले छह संक्रमित, एक की मौत 68 स्वस्थ हुए

Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona found six infected, one died, 68 recovered
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से कमी आ रही है। शनिवार को महज छह संक्रमित ही मिले। कुल 68 मरीज स्वस्थ हुए और एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को दवाएं दे दी है। सभी मरीज होम आइसोलशन में है। उधर, साप्ताहिक बंदी की वजह से बाजार में सन्नाटा भी दिखने को मिला। सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बंदी का पालन कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना की चेन को तोडने के लिए शुक्रवार की शाम सात बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कफ्र्यू जारी रखने का आदेश दिया है। हालांक इस दौरान जरूरी सेवाओं को बहाल रखा गया है, ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उक्त आदेश के क्रम में डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम और सीओ को बदी का पालन कराने का निर्देश दिया है। शनिवार को पहले दिन राबट्र्सगंज में एसडीएम केएस पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा अलग-अलग भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे। वहीं बढ़ौली चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर पुलिस छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग कर बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के वाहनों का चालान करने में जुटी रही। इस दौरान करीब 10 वाहनों का चालान कर दिया गया। उधर ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र, सीओ घोरावल, एसडीएम, सीओ और दुद्वी एसडीएम रमेश कुमार और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ंबंदी का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed