फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cooks demonstrated on the collectorate regarding the demands

रसोइयों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Cooks demonstrated on the collectorate regarding the demands
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते माध्यमिक भारतीय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अवशेष मानदेय दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में रसोइयों ने प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रसोइयां कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि न्यायमूर्ति पंकज भाटिया के आदेेश को लागू कर 2015 से अब तक का अवशेष मानदेय दिलाया जाए। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों से 11 माह काम लिया जाता है लेकिन मानदेय मात्र 10 माह का दिया जाता है। संचालन कर रहे संयोजक एवं संस्थापक तैयब अंसारी ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करने को हम लोग बाध्य होंगे। शिवनारायण केसरी, शकुंतला, धनशू, धनुषधारी, कामेश्वर प्रजापति, उषा साहू, उर्मिला, चंद्रावती, इरावती, प्रमिला, विद्यावती, अनवरी बेगम, आशा, सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed