{"_id":"6270205b0ad1c71296564abd","slug":"controversy-over-orchestra-in-procession-body-of-missing-youth-found-sonbhadra-news-vns6515170116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद, लापता युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में आर्केस्ट्रा को लेकर विवाद, लापता युवक का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में रविवार की रात आर्केस्ट्रा में मनपसंद नृत्य-गीत को लेकर घराती-बराती आपस भिड़ गए। मारपीट में दोनों तरफ से छह से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान बरात पक्ष का एक युवक लापता हो गया। रात भर पुलिस युवक की तलाश करती रही। सोमवार को लापता सरोज जायसवाल (27) का शव कूप में मिला। सीओ राहुल पांडेय घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के बड़े पिता जवाहिर शाह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पचोखर गांव निवासी बृजराज कनौजिया के लड़की के शादी थी। बरात बिहार के शिकरी गांव के रामजनम बैठा के यहां से आई थी। द्वारचार भोजन के बाद नाच गाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी बीच मनपसंद गीत, नृत्य की बात को लेकर कुछ घराती और बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में छत्रधारी, रामराज, काशीनाथ, महेंद्र, प्रेम कुमार सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। मारपीट के दौरान बराती शिकरी गांव निवासी सरोज जायसवाल (27) पुत्र श्रीनाथ जायसवाल लापता हो गया। रात भर पुलिस लापता युवक को ढूंढती रही लेकिन नहीं मिला। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही श्रीराम के कुएं में पानी भरने गई एक महिला ने सरोज का शव उतराया देख ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के बड़े पिता जवाहिर जायसवाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।