फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contractors will go on strike if demands are not met

मांगे पूरी न होने पर हड़ताल करेंगे संविदाकार

Thu, 10 Mar 2022 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Contractors will go on strike if demands are not met
अनपरा तापीय परियोजना में ठेकेदारों का बकाया भुगतान लंबे समय से न किए जाने से परियोजना और संविदाकारों के बीच तनाव का माहौल है। परियोजना से बकाया भुगतान कराने के लिए संविदाकारों ने परियोजना के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप अपनी परेशानियों और बकाया राशि के भुगतान के संबंध में अवगत कराया लेकिन उस पर केवल आश्वासन ही दिया गया। बृहस्पतिवार को थर्मल कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने पत्र सौंप कर मांगों के पूरा न होने पर सोमवार से हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस भुगतान से संबंधित कई मांगों को लेकर एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव ने मुख्यालय उर्जा प्रबंधन से गुहार भी लगाई। उनकी मांग थी कि सभी निविदा क्लांबिंग रोक ठेकेदारों का कार्य वंचित होने से बचा लेंगे लेकिन प्रशासन की ओर से आश्वासन देकर सिर्फ समय बीताने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रबंधन आश्वासन देकर दोबारा से अपनी मनमानी कर रहा है। ऐसे में संविदाकारों ने बताया कि कई घरों का चूल्हा तक बंद हो गया है और हर बार बातचीत करने पर नई तिथि पर बातचीत और चर्चा करने का आश्वासन दिया जाता है। कई बार भुगतान की मांग के बाद भी कोई फैसला न आने पर अब थर्मल कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से परियोजना के सामने हड़ताल करने की बात कही है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed