{"_id":"6669dafadf0566be630cd8c8","slug":"contractor-and-laborer-die-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114174-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में ठेकेदार और मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में ठेकेदार और मजदूर की मौत
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसों में ठेकेदार और मजदूर की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। पहली घटना रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव की है।
पड़री कला गांव निवासी विक्रम कहार (37) मंगलवार की रात अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। सिलथम चौराहे के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। आसपास के लोगों ने घर वालों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। विक्रम मजदूरी करता था। उसे तीन संतान हैं। इसमें एक लड़की की शादी कर चुका है। दो लड़के हैं। दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव की है।
विज्ञापन
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलवार गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड गांव निवासी रंजन पासवान (26) के रूप में हुई।
रंजन जंगलों में चल रहे तेंदू पत्ता तोड़ाई कार्य में ठेकेदार के साथ रहता था। काम समाप्त करने के बाद वह बाइक घर आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।