{"_id":"66d8dbfe4486bfdd480dce44","slug":"contract-lineman-died-due-to-electric-current-villagers-blocked-the-road-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117528-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
पन्नूगंज विद्युत उपकेंद्र से महज 500 मीटर दूरी पर तार जोड़ रहे संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
ग्रामीण बिजली निगम की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। पन्नूगंज निवासी रामअवध उर्फ राजू (42) बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन का काम करता था।
बुधवार की शाम करीब चार बजे वह पन्नूगंज बाजार में एक उपभोक्ता का लाइन जोड़ रहा था। इस बीच अचानक 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
लोग उसे गंभीर हालत में तियरा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण उग्र हो गए। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि उपकेंद्र से महज 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई। शट डाउन लेने के बाद काम कराया जा रहा था, मगर अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई।
बिजली निगम की ओर से कर्मचारियाें को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जा रहे, जिस कारण ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही है। संविदा लाइनमैन की मौत के लिए विभागीय जिम्मेदारों को दोषी बताते हुए वह कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते रहे।
जाम की सूचना पाकर पन्नूगंज एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, मांची थाने की फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण उच्चाधिकारियों से ठोस आश्वासन चाह रहे थे।