फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction work stopped in front of Babni police station

बभनी थाना के सामने हो रहे निर्माण कार्य को रोका

Fri, 10 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction work stopped in front of Babni police station
बभनी। थाने के समाने शुक्रवार को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर तत्काल निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। वहीं दुद्घी तहसीलदार ने लॉक डाउन के बाद विवादित भूमि की पैमाइस कराई जाएगी। कहा कि भूमि की नापी कराए बगैर अगर कोई व्यक्ति निर्माण कार्य कराया तो केस दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बभनी थाने के सामने वर्षो से कुछ भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवादित जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शुक्रवार को कई ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल विमलेश कुमार को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने की सूचना दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर काम बंद कराते हुए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर तहसीलदार दुद्धी बृजेश कुमार वर्मा ने मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी जमीन मालिकों से बातचीत की। तहसीलदार ने कहा कि लॉक डाउन समाप्त होते ही जमीन की पैमाइस कराई जाएगी। चेताया कि अगर अब विवादित और सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कराया गा तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले स्वंय हटा लें, वरना नापीजोखी कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed