फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Constant rain road book

लगातार बारिश से सड़क बही

Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 29 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Constant rain road book
मूसलाधार बारिश के चलते जयंत में बहा बैढ़न-सिंगरौली मार्ग। - फोटो : sonbhadra
ऊर्जांचल में लगातार  बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थामने के साथ ही परियोजनाओं में भी अफरातफरी की  स्थिति पैदा कर दी है। स्थिति यह है कि बीना, खडिय़ा सहित अन्य कोल  परियोजनाओं के खदानों में पानी भरने से मशीनें डूब गई हैँ। वहीं कोयला उत्पादन के साथ ही कोयले का प्रेषण भी खासा प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



जयंत  से होकर गुजरा बैढन-सिंगरौली मार्ग दो जगहों से कटकर बह गया है। इससे इस इस रोड पर आवाजाही ठप हो  गई है। माह भर पूर्व भी यह सड़क कटकर बह गई थी, जिससे दस दिन तक आवागमन ठप  रहा था।
विज्ञापन



बुधवार को तेज बारिश से बीना परियोजना के खदान में भरे पानी से एक शावेल मशीन करीब-करीब पूरी तरह से डूब गई। खड़िया, कृष्णशिला, ककरी, निगाही, जयंत, अमलोरी, दुधीचुआ, गोरबी बी में भी अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जयंत में सड़क कटकर बह जाने से, इस रोड से बैढ़न-सिंगरौली के बीच की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी सड़क से किसी भी हाल में आवागमन न होने पाए, इसके लिए क्षतिग्रस्त जगहों के दोनों तरफ ड्रम रखने के साथ ही, पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।  इसके चलते इस रास्ते आवागमन करने वालों तथा परियोजना में ड्यूटी करने वालों को बैढ़न से बरगवां होकर कई किमी ज्यादा दूरी तय करते हुए गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।


बारिश का सबसे ज्यादा असर कोयला उत्पादन पर देखने को मिला। 24 सितंबर को जो कोयला उत्पादन 1.74 लाख टन, 25 सितंबर को 1.47 लाख टन था। वह मंगलवार को घटकर 95 हजार टन और बुधवार को इससे भी घटकर 93.5 हजार टन पहुंच गया। जबकि एनसीएल का औसत उत्पादन 1.92 लाख टन रोजाना के आस-पास है।



इसी तरह 24 सितंबर को कोयले की लोडिंग 2.05 लाख टन थी। वह बुधवार को घटकर 1.27 लाख पर आ गई। इससे जहां परियोजनाओं की कोयला आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं उत्पादन लक्ष्य को लेकर एनसीएल प्रबंधन में भी बेचैनी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed