{"_id":"669d612cbe00ccd66c0d2c34","slug":"constable-posted-at-obra-police-station-ate-pesticide-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115744-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओबरा थाने में तैनात आरक्षी ने खाया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओबरा थाने में तैनात आरक्षी ने खाया कीटनाशक
विज्ञापन
ओबरा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने रविवार सुबह अपने सेक्टर नौ स्थित आवास में अबूझ परिस्थितयों में कीटनाशक (विषाक्त पदार्थ) का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने खुद ही मामले की जानकारी अपने सहकर्मियों को दी।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों ने आरक्षी को ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
रविवार सुबह ओबरा कोतवाली में आरक्षी पद पर तैनात गाजीपुर निवासी राहुल यादव ने परियोजना कालोनी के सेक्टर नौ स्थित अपने आवास में अबूझ परिस्थितयों में मच्छर रोधी कीटनाशक का सेवन कर लिया। राहुल ने यह कदम किन परिस्थितियों से उठाया, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हो पायी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी राहुल यादव निजी कारणों को लेकर परेशान था। अवसाद में आकर उसने रविवार सुबह अपने आवास में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए तुरंत परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इलाज कर रहीं चिकित्सक मधुबाला ने बताया कि आरक्षी राहुल ने मच्छर रोधी किसी दवा का सेवन किया था। जानकारी होने पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है।