फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Conspiracy to cheat tribal girls in name of Tilasmi Puja two arrested were looking for six feet tall girl

UP: छह फीट की आदिवासी लड़की खोज रहा गिरोह, तिलिस्मी पूजा करवाते, दो गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sat, 12 Jul 2025 11:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 11:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तांत्रिक पूजा के लिए पांच से छह फीट की आदिवासी लड़की खोजने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Conspiracy to cheat tribal girls in name of Tilasmi Puja two arrested were looking for six feet tall girl
म्योरपुर थाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: तिलिस्मी पूजा के जरिए रुपया पैदा करने की अंधविश्वासी साजिश में आदिवासी लड़कियों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले कई दिनों से सक्रिय एक गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी पूजा-पाठ की आड़ में पांच फीट छह इंच लंबी और शरीर पर गोदना (टैटू) न होने वाली आदिवासी लड़कियों की तलाश कर रहे थे। गिरोह के सदस्य ऐसी लड़कियों को लाने वालों को इनाम का लालच भी दे रहे थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह ग्रामीणों को विश्वास में लेकर तांत्रिक अनुष्ठान के जरिये धनवर्षा कराने की बात कह रहा था और पूजा में विशेष तरह की लड़कियों की आवश्यकता बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मामले की भनक लगते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने, ठगी की साजिश और मानवाधिकारों के उल्लंघन जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 

थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये लोग पूजा के माध्यम से रुपया पैदा करने की तिलिस्मी साजिश में शामिल थे। इनके द्वारा बताई गई शर्तों के अनुसार, विशेष कद-काठी और शरीर पर गोदना न होने वाली लड़कियों की तलाश की जा रही थी।

पूजा से होगी नोटों की बारिश
गिरोह ग्रामीणों को यह विश्वास दिला रहा था कि खास पूजा से नोटों की बरसात हो सकती है। पूजा के लिए एक विशेष शारीरिक बनावट वाली लड़की की जरूरत बताई जा रही थी। लड़की लाने वाले को आकर्षक इनाम देने की बात भी कही जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। अंधविश्वास और मानव तस्करी जैसी संभावनाओं को देखते हुए पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed