फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen also burnt the effigy of Giriraj

कांग्रेसजनों ने गिरिराज का पुतला जलाया

Thu, 02 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 02 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congressmen also burnt the effigy of Giriraj
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से कांग्रेसजनों में उबाल है।
विज्ञापन


गुुरुवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर मंत्री का पुतला फूंका गया। गिरिराज को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई। 

कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता कचहरी तिराहे पर पहुंचे। कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो यह समझा जाएगा कि मंत्री ने सोची समझी रणनीति के तहत यह टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर मंत्री का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर मदन श्रीवास्तव, बृहस्पति भारती, जितेंद्र पांडेय, सूरज वर्मा, राजू मिश्रा, लालमनी चौबे मौजूद रहे।


उधर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण सिंह और जिला महासचिव अनिल सिंह ने टिप्पणी की निंदा की है। कहा कि अनाप, शनाप बयान देने वालों को सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है। बयान से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed