फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers started service satyagraha cook

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह रसोइया

Sat, 06 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Congress workers started service satyagraha cook
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार से सेवा सत्याग्रह के महा रसोइया अभियान की शुरूआत की। जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घसिया बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंदों में लंच पैकेट वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम कांग्रेस ने शुरू किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को जरूरतमंदों की मदद करने के कारण, गरीब मजदूर विरोधी सरकार ने जेल में डाला। लेकिन सरकार फर्जी मुकदमे के सहारे कांग्रेस के सेवा कार्य को नहीं रोक पाएंगे। महा रसोई जिला मुख्यालय पर ही संचालित होगी। महारसोई से अलग-अलग विधानसभा में भोजन वितरण किया जाएगा। सेवा कार्य के दौरान फिजिकल डिस्टेंस व मॉस्क का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

हम इस तानाशाही सरकार के खिलाफ गांधीवादी तरीके से लड़ते रहेंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस सेवाभाव के लिए निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है जिससे पूर्वाग्रह से ग्रसित राजनीतिक दुर्भावना से कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया जो कि गलत है। इस मौके पर राजबली पांडेय, सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दुबे, जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी, धीरज पांडेय, दयाशंकर देव पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, अरविंद सिंह, निगम मिश्रा, शैलेंद्र चतुर्वेदी, मृदुल मिश्रा, बंशी धर देव पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, रविशंकर त्रिपाठी, संत लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed