फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers demonstrated on foot

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन

Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated on foot
घोरावल वन रेंज कार्यालय का घेराव करते कांग्रेसी कमेटी के कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को किसानों, आदिवासियों और बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश महासचिव मकसूद खान और जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में मुक्खा तिराहे से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च कर प्रर्दशन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील और वन रेंज कार्यालय का घेराव किया और नायब तहसीलदार कैलाश यादव को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वन अधिकार कानून 2006 का पालन न होने से आदिवासियों को वन विभाग बेदखल कर रहा है। इसे तत्काल रोका जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों का भुगतान तत्काल करने, विद्युत बिल में गड़बड़ी को दूर करने, धान क्रय केंद्रों पर ठीक तरीके से धान क्रय करने की मांग की। घोरावल विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा सिचाई संसाधनों के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है जिसके चलते यहां का किसान प्रतिवर्ष प्रकृति की मार झेल रहा है। इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। यहां जिला महासचिव विनोद तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, राजू त्रिपाठी, बद्री गोंड़, राजबली पांडेय, निगम मिश्रा, लल्लूराम पांडेय, संतोष इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed