{"_id":"616f07af1610f023cd11103d","slug":"congress-workers-demonstrated-against-inflation-sonbhadra-news-vns618138045","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर महंगाई के विरोध में धरना देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल की दरों में बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने डबल महंगाई बढ़ा दी है। महंगाई के लिए सरकार की आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि नोटबंदी के बाद कोरोना काल में आर्थिक मंदी से लाखों लोगों की आय में बेतहाशा कमी आई है। लोगों का रोजगार गया है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ डालकर उन पर बेरहमी से प्रहार कर रही है। कांग्रेस सरकार में कीमतें आधी होने पर भी धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर मौन हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत में खोट है। अमित चतुर्वेदी ने कहा कि 2014 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा अपनी सरकार, संगठन व कार्यालयों को बनवाने में मस्त है। उसे आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजू देव, शशांक मिश्र, निगम मिश्र, प्रमोद पांडेय दीपू, प्रदीप चौबे, गुंजन श्रीवास्तव, शैलेंद्र चतुर्वेदी, मो. अकरम, प्रांजल श्रीवास्तव, सिप्पू श्रीवास्तव, चंद्रांशु द्विवेदी, शंकर प्रसाद, संजय बियार, अनिल बियार, राजकुमार चौरसिया, प्रदीप चौहान, सतीश विश्वकर्मा, शिवम पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप के सामने सिलिंडर, सब्जी, सरसों का तेल लेकर प्रदर्शन किया। देश-प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा साकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस सिलिंडर हजार के पार पहुंच चुका है। पेट्रोल -डीजल 100 रुपये हो गए, सरसों का तेल 200 रुपये लीटर मिल रहा है। भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन देश प्रदेश में सरकार बनाते ही अपने सभी वादों को भूल गई। प्रदर्शन में जुनैद अंसारी, विजय पासी, कल्याणी भारती, आरती सोनकर, कुसुम पटेल, हीरा सोनकर, लक्ष्मण सोनकर, हैदर अहमद, वैभव राठौर, गंगा सोनकर, हिफाजत अली, मोती कोल, गोपाल गुप्त शामिल रहे।

राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी।संवाद- फोटो : SONBHADRA