फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress took out 'BJP Quit Gaddi March'

कांग्रेस ने निकाला ‘भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च’

Tue, 10 Aug 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Congress took out 'BJP Quit Gaddi March'
घोरावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में घोरावल विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च’ निकाला गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सोनभद्र जिला प्रभारी राजन दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुटहां गांव से पदयात्रा की शुरूआत की।
विज्ञापन

मार्च करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज मार्ग, मंडी गेट, मेन तिराहा, शिवद्वार मार्ग, कोहरथा मोड़ होते हुए बिसरेखी गांव पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजन दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों व कुशासन से देश व प्रदेश की जनता ऊब गई है। प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस का शासन न होने से प्रदेश की आम जनता को काफी नुकसान हुआ है। नौजवान, गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर सब मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। यह किसान विरोधी सरकार किसानों को गुलाम बनाने के लिए तीन काले कानून लेकर आई है। प्रदेश में भाजपा के कुशासन से ऊबकर जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी बद्री सिंह गोंड़, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे उर्फ आशु, जिला महासचिव विनोद तिवारी, राजबली पांडेय, विमला देवी, लल्लूराम पांडेय, कौशलेश पाठक, अंशु मद्धेशिया, इंद्रजीत शुक्ला, मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed