{"_id":"62055622fb926854282d8eec","slug":"congress-bets-on-kamlesh-in-robertsganj-sonbhadra-news-vns6379902198","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज में कांग्रेस ने कमलेश पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज में कांग्रेस ने कमलेश पर लगाया दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने राबर्ट्सगंज सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और वाराणसी जनपद प्रभारी कमलेश ओझा यहां से ताल ठोंकेंगे। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद समर्थकों ने खुशी जताई। पार्टी ने तीन अन्य सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।
सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित ओबरा सीट से जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, दुद्धी सीट से पूर्व सांसद स्व. रामप्यारे पनिका की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती पनिका और घोरावल से बड़हर घराने की बहू विंधेश्वरी सिंह राठौर को उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद से ही राबर्ट्सगंज सीट पर नाम का इंतजार हो रहा था। बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही पार्टी ने यह असमंजस भी दूर कर दिया। पार्टी की ओर बृहस्पतिवार को जारी 33 उम्मीदवारों की सूची में राबर्ट्सगंज सीट के लिए कमलेश ओझा को टिकट दिया गया है। कमलेश पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। वह चतरा इकाई के ब्लाक अध्यक्ष, जिला महासचिव और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गौराटी गांव से लगातार दो बार प्रधान भी रहे। स्नातक तक शिक्षित कमलेश की दावेदारी से कांग्रेसी उत्साहित हैं।