फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Condition deteriorated after operation, patient died

Sonebhadra News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, मरीज की मौत

Sat, 04 Feb 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Condition deteriorated after operation, patient died
शाहगंज थाना क्षेत्र के जमसोकर गांव में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराकर घर पहुंचे एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर स्थित एक निजी अस्पताल में शाहगंज थाना क्षेत्र के जमसोकर गांव निवासी शंभू (42) ने बृहस्पतिवार को हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था। शुक्रवार की शाम वह घर पहुंचा तो कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर होने लगी। जानकारी होने पर परिवार के लोग मरीज को डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, मगर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी। शनिवार को पुलिस ने शंभू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ संजय पाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि करकी माइनर स्थित एक बंगाली दवाखाना के डॉक्टर ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया था। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। परिजन जो तहरीर देंगे, उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed