बभनी। दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी परिसर मे चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता मे विकास खण्ड बभनी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मझौली की टीम विजयी रही। खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक के बालिका वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में प्रा विद्यालय चैनपुर की अनिता, 100 मीटर मे प्रा विद्यालय आसनडीह की चन्दा, 200 मीटर मे प्रा विद्यालय घघरी की संगीता, 400 मीटर प्राथमिक विद्यालय बैना से अनिता प्रथम रही। वहीं बालक वर्ग 50 व 100 मीटर दौड मे प्रा वि इकदिरी का सत्यम 200 मीटर मे प्रावि घघरी का राजकुमार प्रथम, 400मीटर प्रावि घघरी का मान सिह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीटी प्रदर्शन मे कम्पोजिट विद्यालय मझौली प्रथम स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग बालक मे खोखो प्रतियोगिता मे प्रा वि घघरी प्रथम रहा वही बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग खो खो में घघरी प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जिगनहवाँ और बालिका वर्ग में चैनपुर प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग ऊंची कूद मे रवि कुमार व बालिका वर्ग में पूजा प्रथम रही। बालीबाल प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहडा प्रथम तथा द्वितीय बभनी रहा। कुश्ती में पूर्व माध्यमिक विद्यालय घघरी का सूरत लाल तथा द्वितीय गोहडा का खुशवर्धन प्रथम रहे। विजेता तथा उप विजेता सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा मेडल मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डा आरएन सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी,लल्लन सिंह, अभय सिंह, जगदीश सिंह, मोहम्मद आरिफ, जगरनाथ, नंदलाल, अनुजा सिंह, वैदेही पांडेय आदि रहे। संचालन कमलेश कुमार ने किया।