{"_id":"611be6d28ebc3e42f34ee650","slug":"complete-the-work-of-naraina-and-dibar-phc-by-15-sonbhadra-news-vns6064913191","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक पूरा करें नरैना और डिबार पीएचसी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोहरी में निर्माणाधीन पीएचसी का निरीक्षण करते डीएम अभिषेक सिंह।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। डीएम अभिषेक सिंह ने मंगलवार को निर्माणाधीन पीएचसी नरैना और डिबार का औचक निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के प्रतिनिधियों से धीमी कार्य गति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। 15 सितंबर तक हर हाल में दोनों पीएचसी को हैंडओवर कराने को कहा है। मंगलवार को डीएम पहले नरैना पहुंचे। यहां पीएचसी भवन के लिए उपयोग हो रहे सीमेंट, बालू, ईंट की गुणवत्ता देखी। फर्श, दरवाजा, मुख्य भवन, आवासीय भवन, बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। काफी कार्य बाकी रहने पर असंतोष जताते हुए कार्यदायी संस्था के अफसरों को निर्देश दिया कि एक माह के अंदर काम पूरा करते हुए इसे हर हाल में 15 सितंबर तक हैंडओवर कराएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई संजय शर्मा और सहायक अभियंता डीआरडीए सुरेंद्रनाथ मिश्रा को आदेशित किया कि भवन के निर्माण व इस्टीमेट से मिलान करते हुए तकनीकी जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें। डिबार पीएचसी के निरीक्षण के दौरान भी इस्टीमेट से मिलान के साथ तकनीकी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम घोरावल सुशील कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।