{"_id":"611559e88ebc3ec5a0612db2","slug":"complete-the-unfinished-works-in-15-days-dm-sonbhadra-news-vns6057663162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे कार्यों को 15 दिनों में कराएं पूरा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे कार्यों को 15 दिनों में कराएं पूरा: डीएम
विज्ञापन
सोनभद्र में डीएम अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की। विकास कार्यों को समय से पूरा करने का संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। सीएंडडीएस और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए अधूरी परियोजनाओं को 15 दिनों के अंदर पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि इस अवधि में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्यदाई संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में कोई दूसरा विभाग बाधा पहुंचा रहा हो तो दोनों विभागों के उच्चाधिकारी आपस में वार्ता कर समन्वय के साथ समस्या को हल करें। वेबजह काम को लंबित रखना लापरवाही मानी जाएगी। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायत आदि का निस्तारण समय पर पारदर्शी तरीके से कराएं।
इसके अलाव डीएम ने समीक्षा बैठक में सौभाग्य, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, निवेश मित्र झट-पट पोर्टल, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, स्वच्छ भारत मिशन, शहरी व ग्रामीण, कचरा निस्तारण आदि की भी हाल जाना। उन्होंने सभी विभागों को तय अवधि में कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, सीएमएस डॉ. के. कुमार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडी आरएस मौर्या, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी आदि मौजूद रहे।