फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complete the unfinished work, otherwise action will be taken: DPRO

अधूरे काम पूरे करें, वरना होगी कार्रवाई: डीपीआरओ

Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Complete the unfinished work, otherwise action will be taken: DPRO
सोनभद्र। जिले में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराने में हीलाहवाली करने वाले पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों पर डीपीआरओ का शिकंजा कसने लगा है। शुक्रवार को कोन ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में डीपीआरओ विशाल सिंह ने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। संबंधित सचिवों और ग्राम प्रधानों को अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत बरवाखाड़, खेतकटवा, मिश्री, चेरवाडीह, मझिगवां पंचायत भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि ग्राम पंचायत खेतकटवा में आरजीएसए योजना के तहत पंचायत भवन निर्मित हो रहा है। छत पड़ गई है लेकिन मौके पर काम बंद था। इसके लिए सचिव और प्रधान को पंचायत भवन को शीघ्र पूरा कराने को कहा है। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय में अत्यधिक गंदगी मिली। संबंधित प्रधान और सचिव को सामुदायिक शौचालय की प्रतिदिन सफाई कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिश्री में वित्त आयोग/मनरेगा कंवर्जेंस से पंचायत भवन बन रहा है। यहां भी छत पड़ गई है लेकिन काम बंद था। सचिव और प्रधान को पंचायत भवन को सप्ताह भर में पूरा करने को कहा। चेरवाडीह में भी काम बंद मिला। मझिगवां में पंचायत भवन निर्माणाधीन है। यहां काम हो रहा था। सामुदायिक शौचालय पर पेंटिंग का कार्य हो रहा था। निरीक्षण के समय संबंधित पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed