फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complete the construction of medical college within the time limit

Sonebhadra News: समय सीमा में पूरा करें मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Thu, 18 May 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of medical college within the time limit
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के समीप निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का डीएम ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। कॉलेज परिसर में सड़क, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा। निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। परियोजना प्रबंधन को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की सड़क व भवन के निर्माण कार्य के साथ ही भवनों के पुट्टी का कार्य काफी धीमा पाया गया। इस पर डीएम ने परियोजना प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाना है। इसमें शिथिलता व लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप लेबर, मिस्त्री, कारपेंटर आदि की संख्या बढ़ाएं। मजदूर कम होने की बहानेबाजी न करें। कॉलेज के एकेडमी, ट्रेनिंग हाल, मेडिसिन लैब, इलेक्ट्रिक कक्ष, बायो केमेस्ट्री लैब, लेक्चर थियेटर, गर्ल्स हॉस्टल, शौचालय आदि का भ्रमण करते हुए निर्माण से जुड़े सभी सामग्रियों को समय से मंगाने को कहा, जिससे निर्माण कार्य में कहीं से भी अवरोध न आए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरजी यादव, रामधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed