फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complete projects on time, get them inaugurated by MLAs

समय से पूरा करें परियोजनाएं, विधायकों से कराएं लोकार्पण

Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complete projects on time, get them inaugurated by MLAs
ओबरा। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति ने शनिवार को ओबरा विशिष्ट अतिथि गृह में विकास कार्यों की समीक्षा की। समिति ने पिछले पांच वर्षों में हुए कार्यों का ब्योरा लेते हुए अधूरी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। जनता से जुड़ी परियोजनाओं को जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराने को कहा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चली बैठक में अध्यक्ष रामचंद्र यादव, सदस्य संजू देवी, सूर्यभान सिंह ने जनहित जुड़ी व्यवस्थाओं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को पूरा करने क निर्देश दिए। समिति ने विंध्य पेयजल मिशन, उत्तर प्रदेश जल निगम, उत्तर प्रदेश जल विद्युत उत्पादन निगम, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सभी तथ्यों को प्रगति के साथ बताया। कार्य की प्रगति और समयबद्धता के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष ने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो रही हैं, उनका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायकों से कराया जाय। जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाएं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को मूर्त रूप देने के लिए बजट मंगाकर जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करें। एकलव्य आवासीय विद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधूरे कार्यों को समय से पूरा कर शीघ्र लोकार्पण कराएं। बैठक में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, उपायुक्त उद्योग राजधारी गौतम, उनिलि ओबरा एवं अनपरा परिययोजना की तरफ से मुख्य महाप्रबन्धक ओबरा इं.दीपक कुमार, मुख्य महाप्रबंधक अनपरा इं.आरसी श्रीवास्तव, महाप्रबन्धक गण इं.एके श्रीवास्तव, इं.गोविंद कुमार मिश्र, इं.पीसी अग्रवाल, इं.एके राय, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed