फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Competition between three candidates for the post of President

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में मुकाबला

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Competition between three candidates for the post of President
घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नही लिया। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। पर्चा जांच व वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार पाठक, प्रमोद कुमार पाठक व सिद्धराज सिंह के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए सिर्फ एक नामांकन रामनरेश विश्वकर्मा का और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए सिर्फ अशोक कुमार भारती का नामांकन होने से दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। जिन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नही किए गए हैं, उन पर नई कार्यकारिणी द्वारा चुनाव बाद मनोनयन किया जाएगा। मतदान 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन शाम तक मतगणना एवं परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन आदिनाथ मिश्र, मदनगोपाल सिंह, जयसिंह, रामकिंकर पाठक, सच्चिदानंद चौबे, विजेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, रामनयन मिश्रा, हरिप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed