फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Company officials misbehave when demanding wages

मजदूरी मांगने पर दुर्व्यवहार करते हैं कंपनी के अधिकारी

Fri, 19 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Company officials misbehave when demanding wages
तापीय परियोजना के डी प्लांट अंतर्गत कार्य कर रही आंका लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने कई माह से वेतन भुगतान न होने पर बृहस्पतिवार को कार्य बंद कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को सभी मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भुगतान मांगने पर गाली-गलौच करने और श्रमिकों के शोषण का आरोप ज्ञापन थाना प्रभारी श्रीकांत राय को सौंपा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में मजदूरों ने बताया कि कंपनी में कार्य कर रहे सैकड़ों मजदूरों के परिवार कंपनी के वेतन भुगतान पर ही आश्रित हैं। इसके बावजूद भी कंपनी प्रबंधन समय से वेतन भुगतान नहीं करता है। भुगतान की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता करने पर गाली-गलौच की जाती है और श्रमिकों का शोषण भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा आश्वासन देकर हर बात मजदूरों की वेतन भुगतान की मांग को किनारे कर धमकियां भी दी जाती हैं। उन्होंने कंपनी के ही राजेंद्र प्रसाद यादव, कृष्णाप्रेमी और प्रोजेक्ट मैनेजर पर आदिवासियों पर दबाव बनाने और दबंगई दिखाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठने का कारण भी इन्हीं को बताया है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में उन्होंने कंपनी को ही जिम्मेदार बताया है। संजीव सिंह, चंद्रेश जायसवाल, रबीश केशरी, प्रमोद सोनी, आर एन यादव, गोविंद कुमार, प्रमोद कुमार, अंसारी, मुंडन प्रसाद को कंपनी का बिचौलिया भी कहा है। ज्ञापन सौंपने में महावीर, कृष्ण कुमार, रामबली, बलवंत, प्रेम सागर आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed