फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   communication system failure in urjanchal

लड़खड़ाई बीएसएनएल की संचार व्यवस्था

Sat, 27 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 27 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
communication system failure in urjanchal
amazing mobile application
 पिछले दिनों कई दिन तक लगातार हुई बारिश के चलते ऊर्जांचल ( सिंगरौली और सोनभद्र का अनपरा-शक्तिनगर इलाका) में बीएसएनएल की संचार व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एक ट्वीट के जरिए जानकारी मिलने के बाद, इस एरिया को प्रदेश के साथ ही केंद्र का औद्योगिक हब होने के कारण, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा तक को हस्तक्षेप करना पड़ा है। इसके बाद बीएसएनएल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय ने जानकारी तलब कर ली है। बीएसएनएल मुख्यालय से किए गए ट्वीट में 15 दिन में सिंगरौली की संचार व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया गया है। वहीं सोनभद्र वाली एरिया में दो-तीन में व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर लेने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष तथा दूरसंचार सलाहकार समिति की रीवा सर्किल  के सदस्य रह चुके एसके गौतम ने ट्वीट के जरिए मनोज सिन्हा के संज्ञान में लाया  कि आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र और छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में संचार व्यवस्था कई दिनों से ठप पड़ी हुई है। जबकि यह इलाका नक्सल प्रभावित एरिया से सटा होने के साथ ही उद्योग प्रधान इलाका है। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बीएसएनएल के केंद्रीय मुख्यालय से जानकारी तलब करने के साथ ही, व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एमपी सर्किल के अधिकारियों से जानकारी तलब करने के बाद, शुक्रवार को ट्वीट और मेल के जरिए एसके गौतम को जानकारी दी गई कि कई  दिनों  तक लगातार बारिश और बिजली गिरने से संचार व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। इसके चलते यहां के निवासियों को परेश्‍ाानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। वहीं एमपी सर्किल के अफसरों का कहना था कि रीवां-रांची मार्ग सहित सड़क से जुड़े अन्य कार्यों से केबल कट जा रही है, इससे भी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।  जूनियर टेलीकाम आफिसर मोबाइल मिर्जापुर आंचल का कहना था कि सोनभद्र में बिजली गिरने से मोबाइल कनेक्टिविटी काफी खराब हो गई। जिसे करीब-करीब दुरुस्त कर लिया गया है। दो-तीन दिन में अनपरा सहित पूरे जिले में बीएसएनएल की मोबाइल   सेवा बेहतर हो जाएगी और यहां के लोगों को सेवा मिलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed