फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Committed to provide 24-hour electricity to entire country by 2022

2022 तक पूरे देश को 24 घंटे बिजली देने के लिए हैं प्रतिबद्ध

Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Committed to provide 24-hour electricity to entire country by 2022
घोरावल (सोनभद्र)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर कोहरथा में शनिवार को दो दिवसीय अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक 24वीं अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि यूपी के राज्यमंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत) रमाशंकर पटेल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों ने वालीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे अक्षयवट त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाया।
विज्ञापन

यहां राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों और क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने के लिए प्रदेश सरकार ने 5500 करोड़ के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। कहा कि 2022 तक पूरे देश को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सौभाग्य योजना के तहत सरकार ग्रामीण इलाकों के छूटे हुए परिवारों को विद्युत कनेक्शन देगी। पूरे प्रदेश को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर घर नल योजना के लिए काम कर रही है। जिसके तहत सोनभद्र व मिर्जापुर के लिए 6500 करोड़ रुपए का प्रावधान शासन ने किया है। 2022 तक हर गरीब को पक्का आवास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार व यूपी कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर लोकनारायण सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता कोहरथा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद बैसवार ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने आगतों का आभार प्रकट किया। संचालन शिक्षक रामानंद पांडे ने किया। प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान नरसिंह त्रिपाठी, अरुण कुमार पांडे, तहसीलदार विकास पांडे, श्रीपति त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, मोहन कुशवाहा, कैलाश सिंह, सुनील चौबे, नीतेश पाठक, अनूप बैसवार, बेचन पाठक, प्रशांत जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed