फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Commissioner said, get poor construction done in one and a half months

कमिश्नर ने कहा, घटिया निर्माण डेढ़ महीने में ठीक कराएं कार्यदायी संस्थाएं

Fri, 26 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Commissioner said, get poor construction done in one and a half months
शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बोर्ड की 47वीं बैठक पिपरी स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को हुई। इसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही नए कार्यों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2017 से 2019 तक साडा के धन से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के जरिए कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। इस दौरान मिली कमियों को उन्होंने डेढ़ माह में पूरा करने का संबंधितों को निर्देश दिया। पिपरी स्थित डोंगिया नाला पिकनिक स्पॉट के सुंदरीकरण और उसके विकास के लिए सैद्धांतिक सहमति दी गई।
विज्ञापन

जनपद में कुछ सड़कों की हालत खराब होने और उसके मरम्मत को लेकर डीएम स्तर पर टीम का गठन कर प्रस्ताव भेजकर साडा के माध्यम से उसकी मरम्मत की भी सहमति बनी। साडा के पुराने कार्यालय और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए उसके जीर्णोद्धार को लेकर भी प्रस्ताव पास किया गया। मंडलायुक्त ने एनटीपीसी और पीडब्लूडी के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा कर उनको हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएल द्वारा साडा को दिए जाने वाले खनिज कर के बारे में विस्तार से चर्चा की और उसके ऑडिट का निर्देश दिया। साडा के सदस्य धर्मवीर तिवारी ने तड़ित चालक यंत्र लगाकर आकाशीय बिजली से लोगों की जान बचाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने ओबरा में मैरिज हाल को साडा के माध्यम से बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने साडा क्षेत्र की सीमा पर बोर्ड लगाए जाने की भी मांग की। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने 2013 में हुए कथित घोटाले को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही उस दिशा में कार्रवाई होगी।
इसके अलावा कांशीराम शहरी आवास में मूलभूत सुविधाओं के बाबत भी उन्होंने डीएम को जांच कर कमियों को पूरा करने की बात कही। कहा कि मानवीय मूल्यों के आधार पर वहां रह रहे लोगों की मदद की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र, पीडब्लूडी एक्सईएन हीरामणि वर्मा, साडा के असिस्टेंट इंजीनियर सतीश शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

----
जलाशय पार करने वालों ग्रामीणों के लिए लगेगी नई नाव
मंडलायुक्त और साडा के अध्यक्ष योगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार की शाम बोर्ड की बैठक के बाद डोंगिया जलाशय के तट का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय को पार कर दूसरे गांव को जाने वाले लोगों के लिए लगी जीर्णशीर्ण नाव को देखकर हैरानी जताई। कहा कि इससे बड़ा हादसा हो सकता है, ऐसे में इन ग्रामीणों को जलाशय से पार करने में मदद के लिए नई नाव की व्यवस्था कराई जाए। उनकी सुविधाओं के लिए साडा से नाव की व्यवस्था का निर्देश दिया। कहा कि यहां लोगों को नाव से जाने आने में परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने साडा से नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान डीएम, एडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह समेत विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे।

साडा की बैठक करते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र।

साडा की बैठक करते कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed