फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   collage

गाइडलाइन का पालन करते हुए संचालित होंगे महाविद्यालय

Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
collage
लोढ़ी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना संकट काल में आठ महीने से बंद कंटेनमेंट जोन से बाहर के महाविद्यालयों को 23 नवंबर से खोले जाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी है। इसके साथ ही जिले में संचालित महाविद्यालयों में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कक्षाएं संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पढ़ाई शुरू करने के लिए अभी गाइड लाइन नहीं मिली है। कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सतर्कता बरतते हुए और गाइडलाइन के अनुसार कक्षाएं संचालित की जाएगी। अभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जा रहा है। बगैर मास्क लगाए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के छपका स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रेखा और संगीता का कहना है कि वे महाविद्यालय में प्रवेश ले चुकी हैं। 23 नवंबर से महाविद्यालय खुलने पर वे मास्क और सैनिटाइजर के साथ पढ़ाई करने के लिए अवश्य महाविद्यालय जाएंगी। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चंचला और नेहा मौर्या का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशो का पालन करते हुए पढ़ाई करेंगी। महाविद्यालय में एडमिशन ली अन्य छात्राओं ने भी सतर्कता के साथ कॉलेज जाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed