फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMO inspected health centers and schools

Sonebhadra News: सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालयों का किया निरीक्षण

Sat, 10 Aug 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected health centers and schools
सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अश्वनी कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ का सुबह 11.30 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएम विनोद कुमार चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक दीपक कुमार व अन्य उपस्थित रहे। एसीएम ने बताया कि विद्यालय में कुल 130 बच्चे हैं। यहां राष्ट्रीय कृमि दिवस का कोई बैनर टांगा नहीं गया था। जबकि बैनर उपलब्ध कराया जा चुका था। शिक्षकों से बात करने पर इस संबंध में उनकी उदासीनता साफ दिखायी दी। जबकि सहायक अध्यापक को पूर्व में इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके बाद करीब 11.40 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र रामगढ़ पर आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। एएनएम शब्बो बानो को समय से टीकाकरण के लिए सचेत किया गया। किसी भी प्रकार से पुनरावृत्ति न होने पाए। आशा ने बताया कि 900 के सापेक्ष 600 लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। इसके बाद पीएचसी बकवार का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नीट पीजी की परीक्षा के कारण अवकाश पर थे। मौके पर फार्मासिस्ट विनोद यादव, एसएलए अजय कुमार यादव, स्टाफ नर्स किरन सिंह एवं नैना कुमारी उपस्थित मिले। एएनएम शर्मा देवी और सुनिता टीकारण के लिए वीएचएसएनडी सत्र पर गई थी। ओपीडी में 11 मरीज पंजीकृत थे। उन्होने एनसीडी रजिस्टर चेक किया। पंजीकरण में लापरवाही पर दोनों स्टाफ नर्स को कड़ी चेतावनी दी। पीएचसी पर मात्र 10 डिलीवरी हुई है। जबकि यहां दो-दो स्टाफनर्स तैनात हैं। इसके लिए भी दोनों नर्सेज को चेतावनी दी गयी और कार्यपद्धति में सुधार के लिए सचेत किया गया। इसके बाद बनौली स्थित आंगनबाडी केन्द्र व कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां सभी को राष्ट्रीय कृमि दिवस की महत्ता एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया। उपस्थित 38 बच्चों को अध्यापिकाओं के सहयोग से कृमि मुक्ति दया एल्वेडाजॉल का सेवन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed