फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM Yogi reached Sonbhadra Addressed players Sports Mahakumbh said Youth protectors of Sanatan

सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी : खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को किया संबोधित, बोले- खेल की ओर अग्रसर है देश

Thu, 16 Jan 2025 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र के साथ वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सोनभद्र में आयोजित हो रहे खेल महाकुंभ का समापन भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi reached Sonbhadra Addressed players Sports Mahakumbh said Youth protectors of Sanatan
सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम के दाैरान सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सोनभद्र पहुंचे। वह करीब पौने दो घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने डायट परिसर व उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। खूफिया तंत्र को भी चौकन्ना कर दिया गया था।

विज्ञापन


सीएम योगी के सामने खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पहले सदर विधायक भूपेश चाैबे ने अंगवस्त्रम देकर सीएम का स्वागत किया। पूरा पंडाल परिसर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा।
विज्ञापन


सीएम ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कहा कि यूपी के ऊर्जा राजधानी के नाम से जाना जाने वाला सोनभद्र और यहां के लोगों को मैं प्रणाम करता हूं। केवल प्रदेश ही नहीं देश की आदि परंपरा को समेटे हुए सृष्टि के प्रारम्भ जीवाश्म तत्व, प्राकृतिक संसाधनों, जल एवं थम से परिपूर्ण हमारा सोनभद्र जनपद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 11वीं सदी का शिवद्वार, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, मां ज्वालामुखी देवी मंदिर, मां मुंडेश्वरी का मंदिर के बीच एक पूरा जनपद बसा हुआ है। भाैगोलिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह जनपद काफी विशेष है।

कहा कि सोनभद्र जिला 12 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन करता है। आज मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है क्योंकि सर्वांगीण विकास की बात हो रही है। यूपी का विकास तब होगा जब हर जनपद विकास करेगा। 

सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या में 500 वर्षों बाद नई अयोध्या का दर्शन हो रहा है। करोड़ों लोग महाकुंभ में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अब तक छह करोड़ लोग मां गंगा में स्नान-दान कर चुके हैं।

सोनभद्र में मेडिकल काॅलेज बन गया है। जिले में हर घर नल योजना का सपना साकार हुआ है। यहां के पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि रस्साकसी के खेल को अमृत खेल के रूप में देखकर अच्छा लगा। बालिकाओं ने कबड्डी का अच्छा प्रदर्शन किया।

यहां 11 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए विधायक भूपेश चाैबे को बधाई देता हूं। यह जिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की एसएचजी की महिलाओं ने बकरी के दूध से साबुन बनाया है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने हर गांव में खेल का मैदान, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम की व्यवस्था की है। 

सोनभद्र में एक लाख 97 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आएं हैं। ग्लोब्रल इंवेस्टर समिट में जिले स्तर पर भी खेल महाकुंभ होनी चाहिए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीएसआर से मदद लेनी चाहिए। यह एक अच्छा प्रयास है, विधायक भूपेश चौबे को और सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed