सोनभद्र: मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़ कर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
मामला सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पिंटू भारती उर्फ बिहारी लाल निवासी इकदीरी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को विकृत कर अपमानजनक तरीके से फेसबुक पर पोस्ट किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को विकृत कर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। मामला सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पिंटू भारती उर्फ बिहारी लाल निवासी इकदीरी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को विकृत कर अपमानजनक तरीके से फेसबुक पर पोस्ट किया था।
फोटो वायरल होने के बाद तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए थे। इस पर बभनी थाने के उप निरीक्षक तेज बहादुर राय ने स्थानीय थाने में विकृत फोटो वायरल करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया। मुकदमा पंजीकृत होने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी को छत्तीसगढ़ बार्डर के आसनडीह से गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का फोटो गलत तरीके से फेसबुक पर वायरल किया था। गलत तरीके से फेसबुक पर पोस्ट करने की वजह से इसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसे संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मनबढ़ों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
दुद्धी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान संदिग्ध हाल में एक युवक को लौवा नदी के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से सात एमएम का एक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए इधर-उधर घुम रहा था। पुलिस की गश्त कर रहे टीम युवक पर नजर पड़ी तो सिपाहियों ने रुककर युवक से पूछताछ की। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल मिला उसके के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी का नाम धर्मेंद्र पुत्र भोला निवासी बीडर है। अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक राबर्ट्सगंज में रहकर मोटर मैकेनिक का कार्य भी करता है। वह कुछ दिन से यहां इधर उधर घटना को अंजाम देने के लिए विचरण कर रहा था।