फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CM meets MPs, said the murder case recorded

डीएम से मिले सांसद, कहा-हत्या का केस हो दर्ज

Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM meets MPs, said the murder case recorded
कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर बाहर निकलते सांसद छोटेलाल खरवार व अन्य भाजपा नेता।
 फ्लाईओवर हादसे में जान गंवाने वाले रोहित सिंह और दीपेंद्र राठौर के परिवार वालों के साथ भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार शुक्रवार को  डीएम सीबी सिंह से मिले। वहां एसपी रामलाल वर्मा भी थे। सांसद ने मामले की सीबीआई जांच कराने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। सांसद ने एसपी से कहा कि छोटे मामलों में पुलिस लोगों को हिरासत में ले लेती है मगर इस प्रकरण में वह मूकदर्शक बनी है।
विज्ञापन



मृतक रोहित के चाचा लालबहादुर सिंह ने बताया कि डीएम के बुलावे पर सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, दिलीप सिंह, संतोष सिंह के साथ वे लोग दोपहर डेढ़ बजे डीएम कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने नए सिरे से मामले की पड़ताल करने के साथ ही सीबीआई जांच की मांग उठाई। लाल बहादुर ने बताया कि इलाहाबाद से दीपेंद्र राठौर के मोबाइल पर उस रात फोन करने वाले मित्र से पूछताछ करनेे और मृत युवती की शिनाख्त कराने की मांग उठाई। वरिष्ठ अधिवक्ता ने एसपी से  कहा कि वह एक्सीडेंट और मर्डर के अनगिनत केस देख चुके हैं। रोहित को अंदरूनी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


एक्सीडेंट में इस तरह के घाव बन ही नहीं सकते। इस पर डीएम ने रोहित और दीपेंद्र के परिवार वालों से कहा कि उन लोगों को जिन-जिन बिंदुओं पर आशंका है, वह लिखकर आईओ को दे दें। आईओ अपनी जांच रिपोर्ट में उन बिंदुओं को भी शामिल करेंगे। उधर, एसपी ने सांसद को बताया कि हर बिंदु पर जांच पड़ताल करने के बाद ही उन्होंने प्रेसवार्ता कर इसे एक्सीडेंट बताया था। कहा कि जांच में अगर हत्या जैसे साक्ष्य मिलते हैं तो मुकदमा दर्ज कराएंगे। एसपी ने वहीं से मोबाइल पर क्राइम ब्रांच इंचार्ज, कोतवाल और विवेचक को परिवार वालों से मिलकर घटना से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कहा।  उन्होंने प्रणव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट से राय लेने की बात उठाई। डीएम ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से, जो भी ऐतराज है, उसे लिखकर देने के लिए कहा है। बाकी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed