फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clouds in the morning sky, strong sunlight in the afternoon

सुबह आसमान में छाए बादल, दोपहर में तेज धूप

Wed, 16 Feb 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning sky, strong sunlight in the afternoon
सोनभद्र। जिले के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी बारिश होने के बाद पारा गिरने से ठंड बढ़ जा रही है तो कभी तेज धूप निकलने से गर्म कपड़े उतारने पड़ जा रहे हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे तक आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे किसानों को चिंता सताने लगी। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। दोपहर में तेज धूप निकली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम पारा 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को भी लगभग इतना ही तापमान दर्ज हुआ था। जिले में बीते दो-तीन से दोपहर में तेज धूप निकल रही है लेकिन सुबह-शाम सर्द हवा चलने से गलन बरकरार है। बुुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद आसमान में तेज धूप निकली और गलन से लोगों को राहत मिली। बड़े बुजुर्गों की मानें तो बसंत के बाद कम ठंड पड़ती है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के नाते सर्द हवाएं चल रही हैं। इसलिए सुबह-शाम अभी ठंड बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर बदलते मौसम में खासकर बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान देने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed