फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Clinic sealed which was running without license

बिना लाइसेंस चल रहा क्लीनिक सील

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Clinic sealed which was running without license
सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार में मंगलवार को सदर एसडीएम कृपाशंकर पांडेय की अगुवाई में टीम ने एक क्लीनिक पर छापा मारा। एसडीएम ने बिना पंजीकरण या लाइसेंस के चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व डीएम को एक व्यक्ति ने नई बाजार में संचालित एक क्लीनिक की शिकायत की थी। आरोप था कि अनाधिकृत रूप से क्लीनिक का संचालन हो रहा है। डीएम के निर्देश पर शिकायत की जांच करने के लिए मंगलवार को एसडीएम कृपाशंकर पांडेय, औषधि निरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति औषधि का क्रय विक्रय व भंडारण करता हुआ मिला। जांच में शिकायत सही निकली। इंस्पेक्टर ने बताया कि वादी नोडल अधिकारी डॉ गुरु प्रसाद ने तहरीर में लिखा कि एसडीएम ने औषधि विक्रय करने वाले से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं दिखा सका। प्रतिष्ठान में जांच करते में पाया गया कि उसके द्वारा प्रतिष्ठान में औषधियों से साथ साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ भी पदार्थ भंडारित पाए गए। तत्काल इसकी सूचना फूड विभाग को भी दी गई। अभिहित अधिकारी के निर्देश पर उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। नोडल अधिकारी की तहरीर पर क्लीनिक संचालक शमीम अहमद निवासी सकलडीहा जनपद चंदौली के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता का कहना है कि बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहे शमीम के क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed