फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 11 girl students allege Teacher makes her do foot massage and clean bathroom at night in sonbhadra

11वीं की छात्राओं का आरोप: रात में पैर मसाज और बाथरूम साफ कराती हैं टीचर, नहीं करने पर धमकी

Sat, 19 Nov 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Nov 2022 03:31 PM IST
सार

सोनभद्र के आवासीय कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से पैर मसाज और बाथरूम साफ करने का मामला प्रकाश में आया है। 11वीं की छात्राओं ने दो शिक्षिकाओं पर आरोप लगाया है। मामले की जांच शिक्षा विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
Class 11 girl students allege Teacher makes her do foot massage and clean bathroom at night in sonbhadra
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के एक आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं पर कुछ छात्राओं ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दो शिक्षिका रात में उनसे पैर दबवाती हैं और पैर न दबाने पर डराती धमकाती हैं। जबरन बाथरूम साफ करवाया जाता है। नाश्ता व भोजन भी समय के अनुसार नहीं मिलता। मामला सामने आने के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार को पड़ताल के लिए पुलिस भी स्कूल पहुंची। आरोपी शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन


ये पूरा मामला नगवां ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। नंदना गांव में संचालित विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं कक्षा तक की छात्राओं के रहने, खाने-पीने एवं पढ़ाई करने की सुविधा है। कक्षा-11 की छात्राओं ने बीते मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर दो शिक्षिकाओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


कहा कि दोनों शिक्षिका रात में उनसे पैर दबवाती हैं और पैर न दबाने पर डराती धमकाती हैं। जबरन बाथरूम साफ करवाया जाता है। नाश्ता व भोजन भी समय से नहीं दिया जाता है।  शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह और खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिर्फ 48 छात्राएं मिली। छात्राओं ने बताया कि विषयवार कभी भी पढ़ाई नहीं होती। स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई है, जहां से आने जाने का दूसरा रास्ता भी बना हुआ है। जो सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं।

ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि विद्यालय में काफी खामी मिली हैं।  बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय नंदना मामले की जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed