फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   City roads to be built soon in Sonbhadra, 7.71 crores to be spent

सोनभद्र में जल्द बनेंगी शहर की सड़कें, 7.71 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
City roads to be built soon in Sonbhadra, 7.71 crores to be spent
राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान के समीप पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए राबर्ट्सगंज शहर में खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर 7.71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मरम्मत कार्य पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के बाद किया जाएगा। नगर पालिका की सड़कों की मरम्मत पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य कर रही संस्था जल निगम कराएगी जबकि लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों की मरम्मत खुद करेगा।
विज्ञापन

शहर की करीब पचास हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 96.01 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है। इसके तहत कार्यदायी संस्था जल निगम राबर्ट्सगंज शहर के अलावा चतरा ब्लॉक के धंधरौल बांध तक सड़क खोद कर पाइप लाइन डालने का कार्य कर रही है। पाइप लाइन डालने के लिए 86 किलोमीटर सड़कें खोदी गई हैं। इनमें नगर पालिका के अलावा लोक निर्माण विभाग की सड़कें भी शामिल हैं। महिला थाना से हाइडिल मैदान तक, धर्मशाला चौक से महिला थाना और चंडी तिराहा से बढ़ौली चौराहा तक लोक निर्माण विभाग की सड़क पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने जल निगम से 3.71 करोड़ रुपये की मांग की है। जलनिगम की तरफ से 1.86 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। अवशेष धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। जबकि नगर पालिका की खोदी गई सड़कों की मरम्मत जलनिगम खुद कराएगा। सड़क मरम्मत कराने पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

खोद कर छोड़ दी गई सड़कें, आवागमन में दिक्कत
सोनभद्र। विकास नगर कालोनी निवासी आत्म प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि शहर में कई महीने से पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए जलनिगम ने राबर्ट्सगंज महिला थाना से हाइडिल मैदान तक करीब 700 मीटर सड़क पूरी तरह से खोद दी है। सिविल लाइंस रोड निवासी श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि सिविल लाइंस रोड, मेन चौक, धर्मशाला चौक, पूरब मोहाल, पन्नूगंज रोड, चंडी होटल, जिला पंचायत कार्यालय मार्ग सहित अन्य स्थानों पर सड़कें खोद दी गई है। पाइप लाइन डालने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल के कारण रहवासियों का घर में रहना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, सड़क किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी सड़क पर छोड़ दिए जाने से वाहनों से आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। दीपनगर के सुनील कुमार व संजीव कुमार ने जल निगम प्रशासन से नगर में खोदी गई सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम जलनिगम कराएगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों की मरम्मत खुद कराएगा। - भूपेंद्र कुमार, अवर अभियंता, जल निगम।

पाइप लाइन डालने का काम अभी चल रहा है। इसलिए सड़कों मरम्मत नहीं की जा रही है। खुदाई का काम बंद होने पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जल निगम से और धनराशि की मांग की गई है। - मनीष यादव, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed