फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Citizens burnt effigy of municipal administration

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन का फूंका पुतला

Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Citizens burnt effigy of municipal administration
राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर में नगर पालिका प्रशासन का पुतला फूंकते लोग।
सोनभद्र। पूर्वांचल नवनिर्माण मंच के बैनर तले शुक्रवार को ब्रह्मनगर मोहल्ले के रहवासियों ने नगरपालिका प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। टूटी नाली, सड़क का मरम्मत नहीं होने पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान जगतनारायण गुप्ता और गिरजाशंकर ने बताया कि कालोनी के मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि कालोनी से अकड़हवा पोखरा को जोड़ने वाली गली की नाली का ढक्कन महीनों से टूटा हुआ है। लेकिन मरम्मत नहीं कराया जा रहा। देवी दुर्गा मंदिर परिसर में नाली का पानी लग रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि नगरपालिका चेयरमैन अपनो को पहचान कर काम करा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राम जी ने कहा कि मोहल्ले मे कई शिक्षण संस्थान है, मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर एक भी नही है। सभी ने जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाये जाने केे साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बेबी पटेल, ललिता देवी, दीनानाथ पटेल, गायत्री देवी, मनोज गिरी, भरत चौहान, अर्जुन चौहान, दीनबंधु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed