फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ciapas roaming the streets, police vehicles kept running

सड़कों पर पसरा सियापा, दौड़ती रहीं पुलिस की गाडिय़ां

Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ciapas roaming the streets, police vehicles kept running
प्रदेशव्यापी बंदी के दौरान राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसडीएम ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार की तरफ से किए गए बंदी एलान के बाद सड़कों पर सियापा छाया हुआ है। बंदी के दूसरे दिन रविवार को भी जरूरी सेवाओं व दवा की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। बिना वजह घूमने वालों को पुलिस ने डांट फटकार कर भगा दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस चक्रमण करती रही। जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भी विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए घोषित बंदी का असर दूसरे दिन रविवार को भी दिखाई दिया। जिले के जिन इलाकों में कोरोना मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों में दवा की भी दुकानें नहीं खुलीं। प्रशासन की तरफ से जरूरत की वस्तुएं घरों तक पहुंचवाने की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राबर्ट्सगंज नगर समेत अन्य इलाकों में भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। बढ़ौली चौक पर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय की मौजूदगी में दो व चार पहिया वाहनों के अलावा साइकिल से भी आने-जाने वालों को रोक कर जांच की गई। लोगों से घर से निकलने के कारण बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, कचहरी तिराहा, रेलवे क्रासिंग, उरमौरा, चुर्क तिराहा, हिंदुआरी तिराहा समेत अन्य स्थानों पर भी पुलिस जांच में जुटी रही। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह भी भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ राम आशीष यादव और कोतवाल बृजेश सिंह घोरावल कस्बा समेत आसपास के इलाकों में भ्रमण कर सड़क पर दिखाई देने वालों से घरों के बाहर निकलने का कारण पूछते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज में थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय शाहगंज कस्बे में भ्रमण कर लोगों को घरों के बाहर न निकलने की अपील की। पन्नूगंज इंस्पेक्टर महेंद्र पांडेय रामगढ़ समेत अन्य गांवों में घूम कर लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के बारे में जानकारी दी। उधर,र्त ा में एएसपी ने मिर्जापुर सीमा पर वाहनों को रोककर उनसे पूछताछ की। मास्क पहनकर न चलने वालों के खिलाफ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

एएसपी ने की वाहनों की जांच
सोनभद्र। एएसपी ओपी सिंह ने रविवार को रोबर्ट्सगंज कोतवाली व सुकृत पुलिस चौकी का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से लंबित मामलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने की हिदायत दी। उन्होंने जमीन संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed